डीसीएम में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत, महिला घायल
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। बाइक चालक अमित और उनके दोस्त बबलू की डीसीएम से भिड़ंत के कारण मौत हुई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

डीसीएम में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत, महिला घायल बरेली, मुख्य संवाददाता। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हाईवे पर ट्रांसपोर्टनगर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार बिथरी चैनपुर के गांव रजऊ निवासी 32 वर्षीय अमित अपनी पत्नी सीमा और 29 वर्षीय दोस्त बबलू के साथ बाइक से बरेली जा रहा था। तीनों अमित की बुआ को देखने जा रहे थे, जो शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
दुर्घटना का विवरण
रास्ते में ट्रांसपोर्टनगर के पास उनकी बाइक आगे चल रही डीसीएम में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमित और बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


