बिजनौर में पहली बार होगी वेटलिफ्टिंग-पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

जिला खेल कार्यालय बिजनौर एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में 2026 महात्मा विदुर वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें अंडर-18 बालक, बालिका एवं ओपन महिला, पुरुष वर्ग के लिए ₹75,200 की प्राइज मनी दी जाएगी। सभी खिलाड़ियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र और पुरस्कार मिलेंगे।

बिजनौर में पहली बार होगी वेटलिफ्टिंग-पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता

जिला खेल कार्यालय बिजनौर एवं जिला प्रशासन बिजनौर के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा विदुर प्रथम वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग अंडर-18 बालक बालिका एवं ओपन महिला पुरुष प्रतियोगिता-2026 का आयोजन लॉर्ड शिवा बैंक्वेट हॉल बिजनौर में किया जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि बिजनौर में पहली बार वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में इतनी बड़ी कुल 75,200 की प्राइज मनी खिलाड़ियों को प्रदान की जाएगी। जिला खेल कार्यालय द्वारा सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की गई है कि 20 सितम्बर तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपनी एंट्री अनिवार्य रूप से करा लें।उन्होंने बताया कि विभिन्न कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में अंडर-18 बालक एवं बालिका तथा ओपन महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। डीएम ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इस प्रतियोगिता से बिजनौर के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबिजनौर में पहली बार होगी वेटलिफ्टिंग-पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता