लगातार दूसरी बार संविवि के कुलपति बने प्रो. बिहारी लाल शर्मा

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रो बिहारी लाल शर्मा को दूसरी बार कुलपति नियुक्त किया गया है। राजभवन से आदेश प्राप्त होने के बाद उनकी नियुक्ति की पुष्टि हुई। पहले तीन वर्षों में उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रवेश और परीक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित किया और नए निर्माणों पर काम किया।

लगातार दूसरी बार संविवि के कुलपति बने प्रो. बिहारी लाल शर्मा
लगातार दूसरी बार संविवि के कुलपति बने प्रो. बिहारी लाल शर्मा

वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की कमान दूसरी बार प्रो बिहारी लाल शर्मा के हाथों में सौंपी गई है। सोमवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का आदेश विश्वविद्यालय को मिला। इसके बाद कुलपति को बधाई देने वालों का तांता लग गया। संस्कृत और ज्योतिष के विद्वान प्रो. बिहारी लाल शर्मा को 20 अगस्त 2023 को पहली बार संस्कृत विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। तीन वर्षों के कार्यकाल में विश्वविद्यालय की प्रवेश और परीक्षा व्यवस्था नियमित करने के साथ प्रो शर्मा ने नए निर्माणों पर काफी काम किया। पिछले दिनों हुए दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने मंच से प्रो शर्मा की सराहना की थी।

इसके बाद विश्वविद्यालय में उन्हें दूसरा कार्यकाल मिलने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। अंततः सोमवार को राज्यपाल का आदेश भी आ गया। प्रो शर्मा को पुनः तीन वर्ष के लिए विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलगातार दूसरी बार संविवि के कुलपति बने प्रो. बिहारी लाल शर्मा