भाजपा के युवा नेता ने केंद्रीय मंत्री के साथ किया पौधरोपण

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

हसनपुरा, बिहार के सीवान जिले के युवा भाजपा नेता मन्नू सिंह ने दिल्ली में वृक्ष मित्र कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधरोपण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था। मंत्री ने सभी नागरिकों से एक पौधा लगाने की अपील की।

 भाजपा के युवा नेता ने केंद्रीय मंत्री के साथ किया पौधरोपण

हसनपुरा, एक संवाददाता। नई दिल्ली स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स में आयोजित वृक्ष मित्र कार्यक्रम के तहत बिहार के सीवान जिले के फलपुरा निवासी युवा भाजपा नेता मन्नू सिंह ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना था।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।