मजदूरों, किसानों व लाभार्थियों को एकजुट होकर करना होगा आंदोलन: ए. श्रीकुमार
कर्मयोगी सभागार कर्मचारी भवन बेगूसराय में हुआ जिला स्तरीय कन्वेंशन री महासंघ जिला शाखा की ओर से शुक्रवार को कर्मयोगी सभागार कर्मचारी भवन बेगूसराय में जिला स्तरीय कन्वेंशन में हिस्सा लेते राष्ट्रीय...

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा की ओर से शुक्रवार को जिला स्तरीय कन्वेंशन कर्मयोगी सभागार कर्मचारी भवन बेगूसराय में सम्पन्न हुआ।
राष्ट्रीय महासचिव का बयान
राष्ट्रीय महासचिव ए. श्री कुमार ने कहा कि आज सरकार ने मजदूरों और कर्मचारियों पर हमले तेज कर दिए हैं और हमारे सामने अब करो या मरो की स्थिति है। उन्होंने कहा कि हमें मजदूरों, किसानों और जन सेवाओं के लाभार्थियों के साथ एकजुट होकर निर्णायक आंदोलन का निमार्ण करना होगा। उन्होंने 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कहा कि यह आंदोलन मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि सरकार की कर्मचारी और मजदूर तथा जन विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त रैली प्रदर्शन को सफलता के लिए पूरे देश में कर्मचारियों का कन्वेंशन गेट टुगेदर किया जा रहा है।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की मांगें
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शशिकांत राय ने कन्वेंशन को संबोधित करते हुए ठेका, संविदा बहाली, एनपीएस, यूपीएस का कड़ा प्रतिरोध किया। इन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन देने, ठेका संविदा पर बहाल कर्मियों का नियमित करने, समान काम का समान वेतन देने, न्यूनतम 26000 हजार भुगतान करने, चार लेवर कोड की वापसी, 18 माह का बकाया डीए का भुगतान आदि की मांग की। महासंघ के राज्य महामंत्री सुवेश सिंह ने सरकार के कर्मचारी, मजदूर, किसान विरोधी नीति पर तीव्र हमला किया। जिला मंत्री मोहन मुरारी, राज्य उपाध्यक्ष जितेंद्र राय, संयुक्त मंत्री सुधीर कुमार आदि थे।
रिपोर्टर:प्रवीण कुमार


