शादी का झांसा देकर युवक पर दुष्कर्म का आरोप

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

बिहार की एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि युवक ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है।

शादी का झांसा देकर युवक पर दुष्कर्म का आरोप

कलियर, संवाददाता। बिहार की एक युवती ने एसएसपी को तहरीर देकर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिरान कलियर कोतवाली पुलिस को थाना सिटी, मुजफ्फरपुर बिहार निवासी एक युवती ने एसएसपी हरिद्वार को शिकायत पत्र देकर बताया कि 2019 में उसकी मुलाकात कलियर क्षेत्र एक गांव निवासी युवक से हुई थी। युवक ने उसके साथ प्रेम संबंध बनाकर शादी का वादा किया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

बाद में उसे पता चला कि आरोपी युवक किसी अन्य युवती से शादी कर चुका है। पीड़ित युवती जब अपने परिजनों के साथ युवक के घर पहुंची तो वहां युवक और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट करते हुए एक कमरे में बंद कर जबरन समझौते पर हस्ताक्षर करा लिए। आरोप है कि मामले को दबाने के लिए पैसों का लालच भी दिया गया। आरोप लगाया कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाए हुए हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें