मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
बेतिया में बिहार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी संघ ने जिला पदाधिकारी को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। कल्याण पदाधिकारियों ने विरोध जताते हुए काली पट्टी बांधकर चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।

बेतिया। बिहार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी संघ ने शुक्रवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन बिहार सरकार के मंत्री और सचिव को भेजा गया है। डीएम को ज्ञापन सौंपने में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार, पंकज पटेल ,स्निग्ध मानव, शशांक चौबे, मुकेश कुमार शामिल रहें। वही़ कल्याण पदाधिकारियों ने अपने बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। साथ ही कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो हम सब सामूहिक अवकाश पर चले जायेंगे। दिये गये ज्ञापन में प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर कल्याण शाखा को मूलभूत संसाधन उपलब्ध करवाया जाय,सक्षम प्राधिकार के अनुमोदन के बिना 388 पदाधिकारियों पर आरंभ की गई विभागीय कार्यवाही को समाप्त की जाय,क्षेत्रिय कार्यवल विषमता को दूर करने के लिये सचिवालय में अवैध रूप से कार्यरत मॉनेटरिंग सेल को समाप्त किया जाय,सरकारी वाहन अथवा निश्चित यात्रा भत्ता,विद्यालय एवं छात्रावास प्रबंधक की नियुक्ति,सेवा संवर्ग नियमावली में सुधार और अभ्यावेदन पर विचार करने के लिए सचिव एवं क्षेत्र में कार्यरत पदधिकारियों के बीच की कौमुनिकेशन गैप को दूर किया जाय शामिल हैं।


