कॉलेजों से मांगी जाएगी इंटर्नशिप की रिपोर्ट
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में बीआरए बिहार विवि के स्नातक चौथे सेमेस्टर के छात्रों की इंटर्नशिप की मियाद शुक्रवार को खत्म हो गई। छात्रों को 1 से 31 जुलाई तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में इंटर्नशिप करने का निर्देश दिया गया था। सभी कॉलेजों से छात्रों की इंटर्नशिप की रिपोर्ट मांगी जाएगी।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में स्नातक चौथे सेमेस्टर के छात्रों की इंटर्नशिप की मियाद शुक्रवार को पूरी हो गई। बीआरएबीयू प्रशासन ने एक से 31 जुलाई तक छात्रों को इंटर्नशिप कराने का निर्देश कॉलेजों को दिया था। छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में इंटर्नशिप कराई जानी थी। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि सभी कॉलेजों से छात्रों के इंटर्नशिप की रिपोर्ट मांगी जाएगी। छात्रों का इंटर्नशिप चार क्रेडिट का था। सभी छात्रों के लिए इंटर्नशिप को करना अनिवार्य किया गया था।


