सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा का शेड्यूल जारी
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
बीआरए बिहार विवि ने स्नातक सत्र 2025-29 के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 11 अगस्त से शुरू होगी और 3 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी: पहली पाली सुबह 9 से 12 और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में स्नाातक सत्र 2025-29 के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा का शेड्यूल परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने शुक्रवार को जारी कर दिया। परीक्षा 11 अगस्त से होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 12 और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम पांच बजे तक होगी। स्नातक की परीक्षा तीन सितंबर तक चलेगी। मेजर, मानइजर और एईसी विषय को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है।


