विवि में शुरू होगा फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
बीआरएबीयू के एकेडमिक स्टाफ कॉलेज (एमएमटीटीसी) में शिक्षकों के लिए फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू करने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में बैठक की अध्यक्षता वीसी प्रो. दिनेश चंद्र राय ने की। कई विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। राज्यपाल के सलाहकार ने हर विश्वविद्यालय में दो कार्यक्रम चलाने का सुझाव दिया।

मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के एकेडमिक स्टाफ कॉलेज (एमएमटीटीसी) में विवि के शिक्षकों के लिए फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया जायेगा। प्रोग्राम शुरू करने के लिए गुरुवार को लोकभवन की टीम ने एमएमटीटीसी में आकर बैठक की। अध्यक्षता वीसी प्रो. दिनेश चंद्र राय ने की। मौके पर कॉलेज के निदेशक प्रो. संजय कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। निदेशक डॉ. भारती सेहता ने जेन जेड पर चलाये जा रहे रिफ्रेशर कोर्स के बारे में बताया। बैठक में बीआरएबीयू के अलावा जय प्रकाश विवि छपरा, ललित नारायण मिथिला विवि, कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि और पूर्णिया विवि के भी प्रतिनिधि शामिल हुए। राज्यपाल के विशेष सलाहकार प्रो. बीके त्रिपाठी ने फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की प्रक्रिया के बारे में बताया।
उन्होंने हर यूनिवर्सिटी और उसके एक कॉलेज में कम से कम दो प्रोग्राम चलाने की बात कही और इसके लिए 15 से 30 सितंबर के बीच योजना बनाने को कहा।


