राजनीति विज्ञान विभाग में जर्नल का विमोचन
बीआरए बिहार विवि में राजनीति विज्ञान विभाग के जर्नल 'पॉलिटिकल डिस्क्लोजर' का विमोचन कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र और निवर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. नीलम पांडेय ने किया। इस अवसर पर प्रो. नीलम को विदाई दी गई। प्रो. कुमारी सरोज को नई विभागाध्यक्ष बनाया गया है।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में शुक्रवार को विभागीय जर्नल पॉलिटिकल डिस्क्लोजर का विमोचन कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र और निवर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. नीलम पांडेय ने किया। मौके पर प्रो. नीलम को रिटायर होने पर विदाई भी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु
इस मौके पर कुलपति ने कहा कि प्रो डॉ. नीलम की सबसे बड़ी विशेषता उनकी सदैव मुस्कुराते रहने की आदत है। किसी भी कठिन परिस्थिति में भी उन्होंने सकारात्मक सोच और मुस्कान के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। डॉ. नीलम ने विश्वविद्यालय परिवार, सहकर्मियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रो. अरुण कुमार सिंह, पूर्व प्रॉक्टर आरके चौधरी, पूर्व कुलसचिव प्रो. संजय कुमार, प्रो. मधु सिंह, प्रो. अनीता सिंह, प्रो. नीलिमा झा, प्रो. देवेंद्र प्रताप तिवारी, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. भारती मेहता, प्रो. मंजरी आनंद सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रॉक्टर प्रो. बिपिन कुमार राय और डॉ. अमर बहादुर शुक्ला ने किया।
नई विभागाध्यक्ष की नियुक्ति
प्रो. सरोज बनी नई विभागाध्यक्ष :
राजनीति विज्ञान विभाग की नई विभागाध्यक्ष प्रो. कुमारी सरोज को बनाया गया है। विवि प्रशासन ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की। प्रो. सरोज एक अगस्त से पदभार ग्रहण करेंगी। उनके अलावा पीजी इलेक्ट्रानिक्स विभाग के अध्यक्ष का प्रभार विज्ञान की संकायाध्यक्ष प्रो. रंजना को दिया गया है। इलेक्ट्रानिक्स के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार का कार्यकाल 31 जुलाई को पूरा हो गया।


