मुजफ्फरपुर जिला कबड्डी टीम गठित
बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को मुजफ्फरपुर में एएलएस कॉलेज मैदान पर जिला बालक अंडर-20 कबड्डी टीम का चयन किया गया। 155 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया और 18 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर के लिए चुना गया। चयनित खिलाड़ी सिवान में जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को एलएस कॉलेज मैदान में जिला बालक अंडर-20 कबड्डी टीम का चयन हुआ। ट्रायल में 155 खिलाड़ी शामिल हुए। मुजफ्फरपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रायल के आधार पर 18 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंतिम टीम में शामिल किया जाएगा, जो इसी महीने सिवान में आयोजित जूनियर जोनल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता भी 4 से 6 अगस्त तक पटना में होनी है।
मौके पर निसार अहमद कादरी, मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा, संयुक्त सचिव चंदन कुमार, संतोष कुमार, अंकित प्रकाश सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित रहे।इन खिलाड़ियों का हुआ चयनवेदांत कुमार, आनंद झा, कयाम हुसैन, सन्नी कुमार, अंकित कुमार, आर्यन कुमार, विवेक राज, विवेक कुमार, ऋषि कुमार, उत्कर्ष आनंद, आयुष ठाकुर, रवि चौधरी, अविनाश गुप्ता, प्रिंस कुमार-1, नवनीत कुमार, आदर्श कुमार, आदित्य कुमार एवं प्रिंस कुमार।


