पर्यटन मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक करोड़

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये दिए। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने मुख्यमंत्री को चेक सौंपा। मंत्री ने कहा कि यह राशि राहत और बचाव कार्यों को तेज करने तथा प्रभावित परिवारों तक भोजन, दवाइयां और अन्य जरूरी सुविधाएं पहुंचाने में मदद करेगी। इससे पुनर्वास के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी।

पर्यटन मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक करोड़

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभाग सक्रिय हैं। इसी क्रम में सोमवार को पर्यटन विभाग ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक करोड़ रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने मुख्यमंत्री को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।पर्यटन मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संकट के समय पीड़ित परिवारों की सहायता करना सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई इस राशि से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को गति देने के साथ जरूरतमंदों तक भोजन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी।

साथ ही, बाढ़ से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के प्रयासों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपर्यटन मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक करोड़