ब्लड बैंक के मानकों की समीक्षा आज
हिन्दुस्तान, भागलपुर
स्वास्थ्य विभाग पटना मुख्यालय में शुक्रवार को जेएलएनएमसीएच सहित बिहार के सभी सरकारी रक्त केंद्रों के संचालन की समीक्षा करेगा। बैठक में रक्त केंद्रों की व्यवस्था, कार्यप्रणाली और निर्धारित मानकों के अनुपालन समेत 10 प्रमुख प्रदर्शन सूचकों पर चर्चा होगी। इसमें जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, डेटा मैनेजर और लैब टेक्नीशियन शामिल होंगे।

भागलपुर । स्वास्थ्य विभाग पटना मुख्यालय में शुक्रवार को जेएलएनएमसीएच समेत राज्य के सभी ब्लड बैंक के संचालन की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान ब्लड बैंक के 10 प्रमुख प्रदर्शन सूचकों की समीक्षा की जाएगी। इनमें रक्त केंद्रों की व्यवस्था, कार्यप्रणाली और निर्धारित मानकों के अनुपालन जैसे विषय शामिल हैं। राज्य स्तरीय बैठक में सभी सरकारी रक्त केंद्रों से जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी, एक चिकित्सा पदाधिकारी, डाटा मैनेजर व लैब टेक्निशियन शामिल होंगे।

