शिक्षक संघ ने मंत्री को सौंपा मांगों से संबंधित ज्ञापन

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

पीरो, संवाद सूत्र। शिक्षक नेता अभिषेक क्षत्रप, जयप्रकाश ठाकुर और चन्द्रदेव कुमार सिंह के नेतृत्व में मंत्री को दिये गये ज्ञापन में कहा गया है

शिक्षक संघ ने मंत्री को सौंपा मांगों से संबंधित ज्ञापन

पीरो, संवाद सूत्र। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन योजना व विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को रविवार को सौंपा है। शिक्षक नेता अभिषेक क्षत्रप, जयप्रकाश ठाकुर और चन्द्रदेव कुमार सिंह के नेतृत्व में मंत्री को दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य के प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक व पुस्तकालय अध्यक्ष विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से जूझ रहे हैं।

शिक्षकों की समस्याएं

नियोजन नियमावली में निहित प्रावधान के बाबजूद लगातार 20 वर्षों से शिक्षा प्रदान करने वाले नियोजित शिक्षक प्रोन्नति एवं ऐच्छिक स्थानांतरण पाने से वंचित हैं। एक ही विद्यालय में शिक्षण कार्य करने वाले नियमित शिक्षक, नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक व विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक के वेतनमान एवं सुविधाओं में भारी विषमता है। संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने कहा कि राज्य के नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं पुस्तकालय अध्यक्ष को पे-बैंड 2 के तहत (9300-34800) वेतनमान के सातवें वेतन का पुनरीक्षित वेतनमान और राज्यकर्मी की सुविधाएं लागू करने, शिक्षक नियोजन नियमावली 2006 यथा संशोधित 2012 व 2020 के आलोक में 12 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति देकर वेतन उन्नयन का लाभ देने साथ ही बेसिक ग्रेड के नियोजित शिक्षकों को आठ वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति तथा स्नातक ग्रेड में पांच वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति देने, नियोजन नियमावली 2020 के आलोक में नियोजित शिक्षकों को भी ऐच्छिक स्थानांतरण की सुविधा प्रदान करने, सभी कोटि के शिक्षकों को उनके निहित नियमावली में प्रदत्त प्रावधान के तहत ससमय प्रोन्नति देने, सभी कोटि के शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन लागू करने एवं विद्यालय का संचालन शनिवार (हिन्दी) एवं गुरुवार (उर्दू ) को मध्यांतर तक करने की मांग ज्ञापन में शामिल है। मौके पर अरविंद कुमार सिंह, सत्येन्द्र कुमार, सुनील कुमार, जयप्रकाश कश्यप, सरोज कुमार, नित्यानंद किशोर, उमेश कुमार, शशिभूषण पाल, चन्दन कुमार, राधेश्याम सिंह, राजेश कुमार रंजन, अर्जुन कुमार, तरुण कुमार,अजय कुमार और अन्य मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने किसे ज्ञापन सौंपा?
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने ज्ञापन योजना व विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को सौंपा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।