प्रमोशन नहीं मिला तो दो अक्टूबर से आंदोलन
हिन्दुस्तान, दरभंगा
दरभंगा में सभी कोटि के शिक्षक दो अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रफीउद्दीन ने कालबद्ध प्रोन्नति, स्नातक ग्रेड, और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने चेताया कि अगर सरकार समय पर ध्यान नहीं देती, तो राज्यव्यापी आंदोलन होगा।

दरभंगा। सभी कोटि के शिक्षक अपनी-अपनी मांगों के समर्थन में आगामी दो अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ करेंगे। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रफीउद्दीन ने विज्ञप्ति जारी कर कालबद्ध प्रोन्नति, स्नातक ग्रेड, प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति के साथ-साथ वर्षों से लंबित नियोजित शिक्षकों के यूटीआई पेंशन फंड पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाधान नहीं होने पर संघर्ष किया जाएगा। कहा कि यदि सरकार शिक्षकों को प्रमोशन एवं अन्य समस्या पर ससमय पहल नहीं करेगी तो आगामी दो अक्टूबर को राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।


