7वे वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने एक्स पर किया पोस्ट
किशनगंज7वे वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने एक्स पर किया पोस्ट7वे वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने एक्स पर किया पोस्ट7वे वेतनमान की मांग को ल

बिशनपुर, निज संवाददाता । बिहार के शिक्षकों ने 7वें वेतनमान की मांग को लेकर रविवार को सुबह 11 बजे से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभियान चलाया। इसी क्रम में कोचाधामन प्रखंड के भी विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक कोटि के शिक्षकों ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार से सभी शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग की ।
शिक्षकों की एकता
जिले के शिक्षक 7वें वेतनमान की मांग को लेकर एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं। इस बाबत शिक्षकों का कहना है कि जब उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त है, तो वेतन एवं सेवा संबंधी लाभ भी राज्य के अन्य कर्मचारियों के अनुरूप मिलना चाहिए। वर्तमान वेतन व्यवस्था में शिक्षकों और अन्य राज्य कर्मचारियों के बीच वेतन एवं सुविधाओं की असमानता को लेकर शिक्षकों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है।
सोशल मीडिया पर अभियान
अपनी मांग को लेकर शिक्षकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर व्यापक अभियान चलाया, जिसमें 7वें वेतनमान की मांग को मजबूती से उठाया गया और यह अभियान ट्रेंडिंग में शीर्ष स्थान तक जा पहुंचा है। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने एकजुट होकर सरकार से न्यायपूर्ण एवं सम्मानजनक वेतनमान लागू करने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि एक ही राज्य के कर्मचारी होने के बावजूद यदि वेतनमान और वित्तीय लाभ में अंतर रहेगा, तो समानता और सम्मान का उद्देश्य पूरा नहीं होगा।
सरकार से मांग
शिक्षकों ने सरकार से मांग की है कि सभी योग्य शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप पूर्ण वेतनमान एवं वास्तविक वित्तीय लाभ प्रदान किया जाए।


