डीसीई के दो प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री के समक्ष किये जाएंगे प्रदर्शित

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा पटना में आयोजित राज्य स्तरीय नवाचार प्रदर्शनी में अपने दो प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए हैं। इनमें एक पोर्टेबल ड्रोन और एक बायोमेडिकल संबंधी परियोजना शामिल है। चयनित परियोजनाओं का प्रदर्शन मुख्यमंत्री के समक्ष होगा।

डीसीई के दो प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री के समक्ष किये जाएंगे प्रदर्शित

राजीव रंजन झा,दरभंगा। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) के विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता व नवाचार क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार की ओर से पटना में आयोजित राज्य स्तरीय नवाचार प्रदर्शनी में अपने दो प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए हैं। दोनों परियोजनाओं का चयन 18 जुलाई को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन के लिए किया गया है। चयनित परियोजनाओं में पहली परियोजना रक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन निगरानी के लिए विकसित एक फोल्डेबल एवं त्वरित तैनाती वाला ड्रोन है। यह आधुनिक तकनीक से युक्त पोर्टेबल ड्रोन कम समय में प्रभावी निगरानी एवं टोही कार्य करने में सक्षम है।

दूसरी परियोजना बायोमेडिकल रिलेटेड प्रोजेक्ट है, जिसे कॉलेज के अत्याधुनिक सी-डैक लैब में विकसित किया गया है। प्राचार्य प्रो. चंदन कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्राओं, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं सी-डैक लैब की पूरी टीम को बधाई दी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।