छात्रों के बीच आज होंगी कई विधाओं में प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिताएं
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
बिहारशरीफ में विद्यार्थियों के बीच स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारी के लिए रंगोली, वाद-विवाद, निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं से छात्र स्वतंत्रता संघर्ष, राष्ट्रनिर्माण और देशभक्ति जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। यह आयोजन शैक्षिक विकास को बढ़ावा देगा।

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारी को लेकर रविवार को विद्यार्थियों के बीच रंगोली, वाद-विवाद, निबंध लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिताएं करायी जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रनिर्माण, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता व अखंडता जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने व अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मक क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को छबिलापुर हाईस्कूल के बच्चों के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता करायी गयी।


