शिक्षा ऋण के विकल्प बढ़े, विद्यार्थियों को अब 10 लाख तक मिल सकेगा ऋण

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए नए वित्तीय विकल्प मिलेंगे। शिक्षा ऋण में कमी की खबर को सरकार ने गलत बताया। नई व्यवस्था के अनुसार, दो लाख रुपये तक का ऋण बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम से और दो से चार लाख रुपये तक की सहायता बैंकों से मिलेगी।

शिक्षा ऋण के विकल्प बढ़े, विद्यार्थियों को अब 10 लाख तक मिल सकेगा ऋण

गोपालगंज। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को अब पहले की तुलना में अधिक वित्तीय विकल्प मिलेंगे।  जिला प्रशासन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शिक्षा ऋण में कमी किए जाने की खबर को सरकार ने तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है।

नई व्यवस्था के तहत ऋण

जारी विज्ञप्ति के अनुसार नई व्यवस्था के तहत दो लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम से मिलेगा, जबकि दो से चार लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के माध्यम से उपलब्ध होगी। इसके अलावा योजना को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना, पीएम विद्यालक्ष्मी पोर्टल और बैंकों से जोड़ा गया है। पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को 10 लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण मिलने का प्रावधान है। इससे उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता के विकल्प और व्यापक हुए हैं। योजना के बजटीय प्रावधान में भी बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 886 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी, जबकि 2026-27 में 950 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यानी पिछले वर्ष की तुलना में 64 करोड़ रुपए अधिक प्रावधान किया गया है। डीएम समीर सौरभ ने विद्यार्थियों से योजना की अधिकृत जानकारी लेकर उपलब्ध वित्तीय विकल्पों का लाभ उठाने की अपील की है।(रिपोर्ट-प्रमोद तिवारी)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत कितने रुपये का शिक्षा ऋण मिलेगा?−
बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम से दो लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण मिलेगा।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिक्षा ऋण के विकल्प बढ़े, विद्यार्थियों को अब 10 लाख तक मिल सकेगा ऋण