बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे वीकेएसयू के शोधार्थी अमन राय

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

लोकसभा सचिवालय के नो योर लीडर कार्यक्रम के लिए देशभर में चयन, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है

बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे वीकेएसयू के शोधार्थी अमन राय

लोकसभा सचिवालय के नो योर लीडर कार्यक्रम के लिए देशभर में चयन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दिल्ली में देंगे श्रद्धांजलि आरा, निज प्रतिनिधि । वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। विश्वविद्यालय के जेआरएफ शोधार्थी अमन राय का चयन लोकसभा सचिवालय की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित कार्यक्रम प्राइड : नो योर लीडर में बिहार के प्रतिनिधि के रूप में हुआ है।

कार्यक्रम का महत्व

मालूम हो कि पूरे बिहार से एकमात्र शोधार्थी का चयन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से अमन का ही हुआ है। यह कार्यक्रम दो अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आयोजित होगा, जिसमें देश के राष्ट्रीय नेताओं को युवाओं द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी। मालूम हो कि अमन राय, सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रोफेसर डॉ. ललित सागर के निर्देशन में शोध कर रहे हैं। इनके पिता श्रीराम केवल प्रसाद और माता विभा सिन्हा हैं। इनका चयन 25 सितंबर को देशभर में हजारों छात्रों के बीच आयोजित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद हुआ है।

चयन प्रक्रिया

इस कार्यक्रम के लिए हर राज्य से मात्र एक विद्यार्थी का चयन किया गया है, जिसमें बिहार से अमन राय को यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस चयन पर विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है। कुलपति प्रो शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, कुलसचिव प्रो रामकृष्ण ठाकुर और विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने अमन को बधाई दी है। डॉ. ललित सागर ने कहा कि यह चयन वीकेएसयू की शोध गुणवत्ता का प्रमाण है।

समारोह में भागीदारी

बता दें कि अमन राय दो अक्टूबर को दिल्ली में लोकसभा सचिवालय की ओर से आयोजित मुख्य समारोह में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे और राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। प्राइड : नो योर लीडर कार्यक्रम प्राइड : नो योर लीडर कार्यक्रम लोकसभा सचिवालय के संसदीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित एक अत्यंत प्रतिष्ठित और युवा उन्मुख कार्यक्रम है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को भारत के महान राष्ट्रीय नेताओं के जीवन, उनके आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान से परिचित कराना है।

कार्यक्रम का उद्देश्य

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय नेताओं को श्रद्धांजलि देना है। भारत के महान राष्ट्रीय नेताओं की जयंती के अवसर पर संसद भवन (संविधान सदन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में देश भर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से चयनित छात्र भाग लेते हैं। चयनित युवाओं को संसद में राष्ट्रीय नेताओं के जीवन, उनके लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर भाषण देने का अवसर मिलता है। क्या है चयन का आधार इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए शिक्षा मंत्रालय और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के समन्वय से विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से आंतरिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ छात्रों को नामांकित किया जाता है। इस कार्यक्रम के लिए अमन का चयन होना बहुत बड़ी उपलब्धि है। अंतिम रूप से चुने गये छात्रों की यात्रा, ठहरने और भोजन का पूरा खर्च लोकसभा सचिवालय की ओर से वहन किया जाता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे वीकेएसयू के शोधार्थी अमन राय