लूट की साजिश रचते हथियार के साथ तीन शातिर गिरफतार
मुजफ्फरपुर में बिहार एसटीएफ ने पारू खास स्टेशन के पास लूटपाट करने वाले अंतर्जिला लुटेरा गैंग के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कट्टा, दो कारतूस, एक बाइक और तीन मोबाइल मिले हैं। आरोपितों में निरंजन कुमार सहनी, महेश कुमार सहनी और शिवशंकर कुमार शामिल हैं।

मुजफ्फरपुर/पारू, हिटी.। मुजफ्फरपुर से पटना तक लूटपाट करने वाले अंतर्जिला लुटेरा गैंग के तीन शातिरों को बिहार एसटीएफ ने पारू खास स्टेशन के पास से स्थानीय पुलिस के सहयोग से शनिवार अहले सुबह गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तीनों शातिर पारू में लूट की साजिश रच रहे थे। इनके पास से पुलिस ने कट्टा, दो कारतूस, एक बाइक और तीन मोबाइल जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, देवरिया थाना के माधोपुर निवासी निरंजन कुमार सहनी, पारू थाना के उस्ती गांव निवासी महेश कुमार सहनी और सिंगाही निवासी शिवशंकर कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ पारू थाने में शनिवार को आर्म्स एक्टर की धारा में अलग से एफआईआर दर्ज की गई है।
एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित निरंजन का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध मुजफ्फरपुर और पटना जिले के कई थानों में डकैती और आर्म्स एक्ट सहित चार कांड दर्ज हैं। वहीं, महेश के खिलाफ भी जिले के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट सहित तीन कांड दर्ज हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। इनके साथियों की तलाश की जा रही है।


