राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जिला टीम किशनगंज रवाना

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

फोटो है : खेल भवन से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना अंडर-17 प्रतियोगिता

राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जिला टीम किशनगंज रवाना

भागलपुर, वरीय संवाददाता। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा किशनगंज में राज्यस्तरीय सुबतो मुखर्जी अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर जिला फुटबॉल की टीम शनिवार को किशनगंज के लिए रवाना हो गई। प्रतियोगिता में इंटर लेवल मुस्लिम स्कूल, भागलपुर की फुटबॉल टीम चयनित है। टीम को जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) जय नारायण कुमार, जिला संघ के सचिव फारूक आजम, शहजाद अंजुम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सैंडिस कंपाउंड स्थित खेल भवन से रवाना किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में रवि कुमार, अर्जुन कुमार, यजान इलाही, सौरभ कुमार, संदीप कुमार, सन्नी कुमार, अमित घोष, कुणाल कुमार, पिंटू कुमार, पंकज टुडू, गोविंद कुमार, अभिजीत कुमार, सत्यम कुमार, बादल कुमार, विष्णु कुमार, सुमन कुमार, करण किशोर और लाल हेंब्रम शामिल हैं।

कोच के रूप में कृष्णा कुमार शामिल हैं। टीम को पूर्व प्राचार्य सफीउल्लाह, उप प्राचार्य अब्दुल हकीम, असर आलम अच्छू, मनोज मंडल, डॉ. विवेक कुमार जीतू, फैसल खान, अनूप घोष, नसर आलम, आमिर, सुनील, इजान मजीद, आकाश कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsराज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जिला टीम किशनगंज रवाना