उवि मलिकपुर में बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण
हिन्दुस्तान, भागलपुर
बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने सोमवार को मलिकपुर इंटर स्टेट स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को असंतोषजनक पाया और प्रधानाध्यापक को सुधार करने की चेतावनी दी। शिक्षक उपस्थित थे, पर कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो रहीं थीं।

पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय मलिकपुर (जहां स्मार्ट क्लास भी शुरू किया गया है) का औचक निरीक्षण बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने सोमवार को किया। वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने दोपहर तीन बजे पहुंचे। निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था देखकर वे असंतुष्ट नजर आए। बीडीओ ने व्यवस्था और प्रधानाध्यापक पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा तथा शीघ्र सुधार करने की कड़ी चेतावनी दी। निरीक्षण में पाया गया कि शिक्षक तो उपस्थित थे, लेकिन नियमित कक्षा संचालन नहीं हो रहा था।


