काम की खबर
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
करपूरी ग्राम में रुकेगी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेसयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को करपूरी ग्राम में दो मिनट का ठहराव दिया...

करपूरी ग्राम में रुकेगी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को करपूरी ग्राम में दो मिनट का ठहराव दिया है। दरभंगा से नई दिल्ली जाते समय गाड़ी संख्या 12565 करपूरी ग्राम स्टेशन 9.41 बजे पहुंचेगी और वहां से 9.43 बजे चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12566 नई दिल्ली से दरभंगा जाते समय सुबह 7.33 बजे करपूरी ग्राम स्टेशन पहुंचेगी और वहां से 7.35 बजे चलेगी।


