पीपीयू में हर माह लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार सरकार की योजना 'सबका सम्मान, जीवन आसान' के तहत पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में महीने के अंतिम मंगलवार को 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' आयोजित होंगे। कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने प्राचार्यों को शैक्षणिक समस्याओं का समाधान सुनने के लिए निर्देश दिए हैं। पहला शिविर 25 अगस्त को होगा।

पीपीयू में हर माह लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के तहत विद्यार्थियों की शैक्षणिक और संस्थागत समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रत्येक माह ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ लगेगा। विवि के कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने सभी प्राचार्यों और प्रभारी प्राचार्यों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को अपने महाविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन सुनिश्चित करें। प्रथम शिविर 25 अगस्त को किया जाएगा। यदि निर्धारित दिन अवकाश रहता है, तो शिविर अगले कार्य दिवस लगेगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों को सीधे सुनना और उनका निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।कुलसचिव

ने सभी प्राचार्यों से कहा है कि शिविर के आयोजन की समुचित व्यवस्था करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करें तथा प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीपीयू में हर माह लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर