सुपौल : पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन आज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सुपौलत्रिवेणीगंज में अनूपलाल यादव महाविद्यालय द्वारा युवाओं में एचआईवी और स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता हेतु रेड रन 2026 की पांच किलोमीटर मैराथन का आयोजन होगा। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा।

त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। मुख्यालय स्थित अनूपलाल यादव महाविद्यालय के तत्वावधान में युवाओं में एचआईवी एवं संबंधित स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता हेतु बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति,पटना द्वारा आयोजित महाविद्यालय स्तरीय रेड रन 2026 के तहत पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। साथ ही इसमें जिला स्तरीय रेड रन 2026 प्रतियोगिता के लिए पांच छात्र एवं पांच छात्राएं का चयन किया जाएगा। इसके अलावे विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता के लिए संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। इसकी जानकारी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार ने दी।


