अपराधी या तो भागलपुर जेल में रहें या बिहार छोड़ें : सीएम
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरबिहार के नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य में सुशासन स्थापित किया जाएगा। उन्होंने 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का निर्देश दिया है ताकि किसी भी अपराधी को बचने ना दिया जाए। सभी तरह के अपराधों की जांच शुरू की जाएगी, जिसमें साइबर अपराध भी शामिल है।

भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार में सुशासन स्थापित रहेगा। नीतीश कुमार जी ने न्याय के साथ विकास को आगे बढ़ाया है। मैंने 100 फॉस्ट ट्रैक कोर्ट के गठन करने का निर्देश दिया है। अपराधी कोई भी हो, किसी जाति का हो, किसी भी धर्म का हो, उसे बचने नहीं देना है। या तो वो भागलपुर के जेल में रहे या बिहार छोड़कर चला जाए। अपराधी के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है। अपराधी कोई हो, जब तक अपराध है, सुशासन स्थापित नहीं हो सकता है। अब तो सभी तरह के अपराध की जांच कर रहे हैं। साइबर अपराध भी बड़ा अपराध है।
ये भी पढ़ें:Bhagalpur News: भागलपुर में साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए अलग विश्वविद्यालय बनेगा: सीएम
एटीएम से पैसा निकाल लेता है। फेसबुक पर दूसरे को गाली देता है। ये सारे चीजों को चिह्नित किया जा रहा है। जो लोग भी इसमें शामिल होंगे, उन सबको भागलपुर की जेल में बंद करने का काम करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


