आंगनबाड़ी में अब मिलेगा पैकेटबंद पौष्टिक आहार, सूखे राशन की व्यवस्था खत्म

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

आंगनबाड़ी में अब मिलेगा पैकेटबंद पौष्टिक आहार, सूखे राशन की व्यवस्था खत्म आंगनबाड़ी में अब मिलेगा पैकेटबंद पौष्टिक आहार, सूखे राशन की व्यवस्था खत्मआंग

आंगनबाड़ी में अब मिलेगा पैकेटबंद पौष्टिक आहार, सूखे राशन की व्यवस्था खत्म

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब वर्षों से चली आ रही सूखा राशन वितरण व्यवस्था इतिहास बनने जा रही है। समाज कल्याण विभाग ने टेक होम राशन (टीएचआर) प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए चावल, दाल और सोयाबीन जैसे खुले सूखे राशन के स्थान पर अब रेडी-टू-कुक एवं रेडी-टू-ईट फोर्टिफाइड प्रीमिक्स खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था पूरे बिहार के साथ कटिहार जिले में भी लागू होगी। इसका उद्देश्य लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, संतुलित और पोषक आहार उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु कुपोषण को कम करना है। नई व्यवस्था के तहत छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। लाभार्थियों को न्यूट्री राइस खिचड़ी प्रीमिक्स, न्यूट्री पुलाव, फोर्टिफाइड मूंग दाल-चावल खिचड़ी, मल्टीमिक्स अनाज एवं प्रोटीन प्रीमिकिक्स तथा फोर्टिफाइड नमकीन दलिया जैसे पौष्टिक खाद्य पैकेट दिए जाएंगे। इनमें आवश्यक विटामिन, आयरन और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व शामिल होंगे, जो बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ गर्भवती और धात्री माताओं के स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे。

नई व्यवस्था का उद्देश्य

अब तक टेक होम राशन वितरण को लेकर अनियमितता, सामग्री में कटौती और गुणवत्ता संबंधी शिकायतें लगातार सामने आती रही थीं। कई केंद्रों पर निर्धारित मेन्यू के बजाय केवल चावल और दाल देकर औपचारिकता पूरी कर दी जाती थी। नई व्यवस्था में इस समस्या पर रोक लगाने के लिए आपूर्ति की जिम्मेदारी कॉम्फेड (बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड) को सौंपी गई है। पंजीकृत लाभार्थियों की संख्या के अनुसार कॉम्फेड सीधे आंगनबाड़ी केंद्रों तक सीलबंद पैकेट पहुंचाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर गड़बड़ी, कटौती और मनमानी की आशंका काफी हद तक समाप्त होगी तथा वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी।

सरकार की नई पहल

आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि सरकार की इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण एवं पोषणयुक्त आहार पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि फोर्टिफाइड एवं प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को गति मिलेगी तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व प्राप्त होंगे। नई व्यवस्था से कुपोषण की रोकथाम में प्रभावी सफलता मिलने की उम्मीद है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦नई राशन वितरण व्यवस्था का उद्देश्य क्या है?−
नई व्यवस्था का उद्देश्य लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, संतुलित और पोषक आहार उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु कुपोषण को कम करना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआंगनबाड़ी में अब मिलेगा पैकेटबंद पौष्टिक आहार, सूखे राशन की व्यवस्था खत्म