पर्यावरणविदों पर आधारित पुस्तक राज्यपाल को भेंट की
हिन्दुस्तान, पटना
बिहार में पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले 35 पर्यावरणविदों के जीवन और कार्यों का संकलन 'बिहार के पर्यावरण स्तंभ' नामक पुस्तक के रूप में प्रस्तुत किया गया। यह पुस्तक राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन को भेंट की गई। राज्यपाल ने इस प्रयास की सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण के इतिहास को सम्मानित करने वाला बताया।

बिहार के पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जीवन समर्पित करने वाले 35 पर्यावरणविदों के जीवन एवं कार्यों को संकलित कर तैयार की गई पुस्तक ‘बिहार के पर्यावरण स्तंभ’ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) को भेंट गई। पुस्तक के लेखक निशांत रंजन ने पुस्तक राज्यपाल को भेंट की। मौके पर राज्यपाल ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि संकलन बिहार के पर्यावरण संरक्षण के इतिहास और उसमें योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का सराहनीय प्रयास है।

