Hajipur News: बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम से युवाओं को मिल रहा लाभ
Hajipur News: बिहार के युवाओं को उच्च शिक्षा, आर्थिक सहायता और रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के लिए 'आर्थिक हल, युवाओं को बल' कार्यक्रम प्रभावी रूप से काम कर रहा है। 36,204 युवाओं का निबंधन और ₹375.36 करोड़ की राशि वितरित की गई है। इसके अलावा, कुशल युवा कार्यक्रम के तहत कई युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण भी मिल रहा है।

Hajipur News: जिले में विकसित बिहार के सात निश्चय के तहत संचालित ‘आर्थिक हल, युवाओं को बल’ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को उच्च शिक्षा,आर्थिक सहायता एवं रोजगारपरक कौशल से जोड़ने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत संचालित बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम के माध्यम से जिले के हजारों युवा लाभान्वित हो रहे हैं। बिहार शिक्षा वित्त निगम द्वारा 18,642 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है,जिनमें 16,054 आवेदनों का भुगतान किया जा चुका है। योजना के तहत अब तक ₹375.36 करोड़ की राशि वितरित की गई है। वर्तमान में योजना के तहत ऋण ब्याज रहित है।
युवाओं का निबंधन
वैशाली में 36,204 युवाओं का निबंधन कराया बताया गया है कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 20 से 25 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को₹1,000 प्रतिमाह की दर से अधिकतम दो वर्षों तक स्वयं सहायता भत्ता दिया जाता है। इस योजना के तहतवैशाली में अब तक 36,204 युवाओं का निबंधन कराया गया है। इनमें से 30,914 आवेदकों के खाते में भत्ते का अंतरण किया जा चुका है। इस योजना के तहत अब तक ₹47 करोड़ की राशि वितरित की गई है।
कुशल युवा कार्यक्रम
कुशल युवा कार्यक्रम के तहत युवाओं को तीन माह का रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान,हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा संवाद तथा व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण शामिल है। जिले में अब तक 1,18,435 आवेदन प्राप्त हुए हैं,जबकि 85,724 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन,पात्र लाभुकों तक योजनाओं की पहुंच तथा युवाओं को उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। -अमिताभ सिंह

