भागलपुर : लोहिया पुल से बाईपास तक बनेगी फोरलेन सड़क
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र ने लोहिया पुल से एनएच-80 बाईपास तक 3.70 किलोमीटर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह योजना बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा केंद्र सरकार के फंड से कार्यान्वित की जा रही है। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

भागलपुर। पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र ने शनिवार को लोहिया पुल से एनएच-80 बाईपास तक 3.70 किमी फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का शुरुआत की। यह परियोजना बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा केन्द्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के अंतर्गत पथ प्रमंडल भागलपुर के क्षेत्राधीन भागलपुर-हंसडीहा पथ पर चैनेज 0.00 से 3.70 कि.मी. तक निष्पादित की जा रही है। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे। मेयर डॉ. बसुंधरा लाल बताया कि जाम से निजात के लिए फोरलेन सड़क का प्रस्ताव सरकार को निगम की ओर से भेजा गया था। इस मौके पर कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश, भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, जदयू के सुड्डू साईं आदि मौजूद रहे।


