दिल्ली में चार अक्तूबर को होगा ‘बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन’ का दूसरा अध्याय

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार के विकास पर विचार-विमर्श के लिए 'बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन' का दूसरा अध्याय 4 अक्तूबर को दिल्ली के केदार नाथ साहनी ऑडिटोरियम में होगा। संस्थापिका मनोरमा झा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कई प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन का उद्देश्य राजनीतिक विचारों के ऊपर उठकर निष्पक्ष विमर्श करना है।

दिल्ली में चार अक्तूबर को होगा ‘बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन’ का दूसरा अध्याय

प्रवासी बिहारियों को एक मंच पर लाकर बिहार के विकास पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से ‘बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन’ का दूसरा अध्याय 4 अक्तूबर को दिल्ली के केदार नाथ साहनी ऑडिटोरियम, अजमेरी गेट में होगा। संस्थापक कार्यकर्ता मनोरमा झा ने पटना के एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। संवाददाता सम्मेलन में सेवानिवृत्त आईएएस विजय प्रकाश, एसबीआई के सेवानिवृत्त सहायक महाप्रबंधक उमेश मिश्र, साहित्यकार सदफ इकबाल और राजनीतिक विश्लेषक रामबंधु वत्स रहे। मनोरमा झा ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यसभा सदस्य डॉ. धर्मशिला गुप्ता, मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा, जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, उद्योग जगत से अनिल अग्रवाल, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, अभिनेता पंकज त्रिपाठी, शेखर सुमन, शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी, राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह समेत कई हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है।

कहा कि बिहार कई चुनौतियों से गुजर रहा है, इसलिए राजनीतिक विचारों से ऊपर उठ निष्पक्ष विमर्श जरूरी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिल्ली में चार अक्तूबर को होगा ‘बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन’ का दूसरा अध्याय