शिक्षा सुधारोझ्रस्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत होगा जन आंदोलन
21 अक्टूबर के बाद प्रखंड स्तर पर स्कूल सत्याग्रह और आंदोलन को व्यापक रूप देने का निर्णय, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, सरकारी स्कूलों की जर्जर स्थिति और गरीब-दलित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित...

21 अक्टूबर के बाद प्रखंड स्तर पर स्कूल सत्याग्रह और आंदोलन को व्यापक रूप देने का निर्णय भाकपा-माले जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न अरवल, निज संवाददाता। शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, सरकारी स्कूलों की जर्जर स्थिति और गरीब-दलित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित किए जाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर भाकपा-माले की अरवल जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक का निर्णय
बैठक में राज्य कमिटी के फैसलों के आलोक में ‘शिक्षा सुधारोझ्रस्कूल ठीक करो’ अभियान को जिले में व्यापक जनांदोलन का रूप देने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्टी प्रभारी कुमार परवेज़, पूर्व विधायक महानंद सिंह जिला सचिव जितेंद्र यादव, राज्य कमिटी सदस्य लीला वर्मा, शाह शाद सहित समेत जिला कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में जिले की राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक परिस्थितियों की समीक्षा करते हुए आने वाले दिनों के आंदोलन की रूपरेखा तय की गई।
आंदोलन का कार्यक्रम
पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि बैठक में तय किया गया कि इंडिया गठबंधन के आह्वान पर 2 से 8 अक्तूबर के बीच जिले में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर सघन अभियान चलाया जाएगा। गांव- गांव बैठक की जाएगी और 6 व 7 अक्टूबर को सघन प्रचार चलाया जाएगा। 8 अक्टूबर को सभी प्रखंड मुख्यालय पर लोकतंत्र बचाओ मार्च का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और बिहार में पुन: चुनाव कराने की पार्टी की मांग को दोहराया।
शिक्षा नीति पर चर्चा
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी प्रभारी कुमार परवेज़ ने कहा कि सरकार की शिक्षा नीति का सबसे अधिक खामियाज़ा गरीबों, दलितों, पिछड़ों और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों और दलितों के स्कूल भी भूमिहीन हैं और कई उत्क्रमित विद्यालय आज उत्पीड़ित विद्यालय में तब्दील हो गए हैं।
स्कूलों की जांच और सर्वेक्षण अभियान
बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अक्टूबर तक जिले के स्कूलों की गहन जांच और सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्कूल भवन, जमीन, कमरों की संख्या, शिक्षकों की उपलब्धता, छात्र-शिक्षक अनुपात, शौचालय, पेयजल, बिजली, खेल मैदान तथा विद्यालय के मर्ज किए जाने से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी जुटाई जाएगी।
अभिभावकों और छात्रों की बातचीत
पार्टी कार्यकर्ता गांवों में जाकर अभिभावकों और छात्रों से भी बातचीत करेंगे तथा वास्तविक स्थिति को सामने लाएंगे। सर्वेक्षण के बाद चिन्हित समस्याओं को लेकर संबंधित प्रखंड और जिला प्रशासन के समक्ष मांगपत्र सौंपे जाएंगे। 21 अक्टूबर के बाद प्रखंड स्तर पर ‘स्कूल सत्याग्रह’ और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद जिले में शिक्षा के सवाल पर एक व्यापक आंदोलन खड़ा करने की योजना है। फोटो- 03 अक्टूबर अरवल- 07 कैप्शन- शिक्षा सुधारोझ्रस्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत अरवल में शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते पूर्व विधायक महानंद सिंह व अन्य माले नेता。


