पहली बार हिंदी सिनेमा में बड़े पर्दे पर दिखी छठ की आस्था
बिहार की लोक आस्था का महापर्व छठ अब हिंदी सिनेमा में दिखाई देने वाला है। फिल्म ‘द व्वान’ का नया गाना ‘छठी मैया’ रिलीज हुआ है, जिसमें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया छठ पूजा और बिहार की संस्कृति को खूबसूरती से प्रस्तुत करती हैं। फिल्म में रोमांस, रहस्य और हास्य का अनोखा मेल है।

बिहार की समृद्ध संस्कृति और लोक आस्था का महापर्व छठ अब हिंदी सिनेमा के बड़े पर्दे पर नए और भव्य अंदाज में नजर आने वाला है। फिल्म ‘द व्वान’ का नया गाना ‘छठी मैया’ रिलीज हो गया है। हिंदी सिनेमा में पहली बार छठ पूजा को बड़े पर्दे पर प्रमुखता से दिखाया गया है। गाने में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया छठ की भक्ति, परंपरा और भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत करती नजर आ रही हैं। गाने में छठ पूजा के साथ बिहार की संस्कृति और वन देवी की शक्ति को भी कहानी से जोड़ा गया है। ‘द व्वान’ एक लोककथा और फैंटेसी पर आधारित फिल्म है, जिसमें रोमांस, रहस्य, रोमांच और हास्य का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।
इससे पहले फिल्म के गीत ‘समझो ना’ के जरिए दर्शकों को इसकी प्रेम कहानी की झलक मिली थी। ‘छठी मैया’ फिल्म के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पक्ष को सामने लाता है।तमन्ना भाटिया ने कहा कि ‘द व्वान’ का हिस्सा बनना उनके लिए एक खास अनुभव है। कहा कि फिल्म के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर छठ मनाने और बिहार व पटना के गौरव को दिखाने का अवसर मिला है। उम्मीद जताई कि दर्शक भी इस गीत को उसी श्रद्धा और आध्यात्मिक भावना के साथ महसूस करेंगे, जिस भावना के साथ इसे बनाया गया है।


