बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
अरवल, निज प्रतिनिधि। कार्यक्रम में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन एवं स्वयंसेवी संगठन विकास पथ, विक्रम द्वारा छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं महिला अधिकारों से संबंधित...

अरवल, निज प्रतिनिधि। महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार द्वारा संचालित ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत शिक्षक दिवस पर बालिका उच्च विद्यालय, अरवल में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन एवं स्वयंसेवी संगठन विकास पथ, विक्रम द्वारा छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं महिला अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। ‘सखी वार्ता’ के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव, घरेलू हिंसा, महिला सशक्तिकरण एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं को आपातकालीन एवं सहायता सेवाओं के संबंध में जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइनझ्र181, चाइल्ड हेल्पलाइनझ्र1098, डायलझ्र112 तथा सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं से अवगत कराया गया।
छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए तथा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, डीपीएम महिला एवं बाल विकास निगम, अरवल, जिला मिशन समन्वयक मिशन शक्ति, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।


