बिहार की कमान मुजफ्फरपुर के तैराक कुंदन के हाथ
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
हरियाणा के बहादुरगढ़ में 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता शुरू हुई है, जिसमें बिहार की 18 सदस्यीय टीम भाग ले रही है। इस टीम की अगुवाई मुजफ्फरपुर के तैराक कुंदन राज कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर तक चलेगी, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों में बिहार के तैराक शामिल हैं।

मुजफ्फरपुर, वसं। हरियाणा के बहादुरगढ़ में शुक्रवार से शुरू हुई 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता में बिहार की 18 सदस्यीय टीम दमखम दिखा रही है। बिहार टीम की कमान मुजफ्फरपुर के तैराक कुंदन राज संभाल रहे हैं। प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर तक आयोजित है। बिहार टीम के पुरुष वर्ग में प्रभाकर नंदन, मुरारी मोहन शर्मा, बिजेंद्र राय, सत्यनारायण प्रसाद, कुंदन राज, रविशंकर, सुधीर कुमार, जितेंद्र कुमार, अतुल कुमार, राकेश कुमार, अरुण गोंड, रोहित कुमार, कुशल कुमार और दीपक कुमार शामिल हैं। महिला वर्ग में लक्ष्मीना देवी, टुलटुल अग्निहोत्री, मीनाक्षी और सरिता सिंह बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।


