मुख्यमंत्री से बिहार ग्रामीण बैंक के चेयरमैन ने मुलाकात की

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकुल सहाय ने मुलाकात की। उन्होंने बैंक की गतिविधियों, सामाजिक विकास में भूमिका और किसान क्रेडिट कार्ड एवं महिला सशक्तीकरण जैसे कार्यक्रमों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बैंक के कार्यों की सराहना की और राज्य के विकास में मदद की उम्मीद जताई।

मुख्यमंत्री से बिहार ग्रामीण बैंक के चेयरमैन ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकुल सहाय ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात के दौरान बैंक की वर्तमान गतिविधियों, उपलब्धियों और राज्य के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बिहार ग्रामीण बैंक के कार्यों की सराहना की और उम्मीद जताई की बैंक राज्य के विकास मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। इस अवसर पर मुकुल सहाय ने बताया कि बिहार ग्रामीण बैंक राज्य के ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को सरल एवं सुलभ कृषि ऋण उपलब्ध कराने, जीविका समूहों को वित्तीय सहायता प्रदान कर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत युवाओं, उद्यमियों एवं लघु व्यवसायियों को स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराने और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बैंक द्वारा किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने राज्य सरकार से भविष्य में भी बैंक को सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का अनुरोध किया। इस मौके पर बिहार ग्रामीण बैंक के सीनियर मैनेजर अजय कुमार भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।