गिरफ्तारी के विरोध में कामकाज बंद
हिन्दुस्तान, मधुबनी
बिहार राजस्व सेवा संघ (बिरसा) के निर्देश पर घोघरडीहा में अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी ने डिजिटल लॉगिंग का इस्तेमाल रोक दिया है। इसके कारण दाखिल-खारिज, परिमार्जन, एलपीसी, ऑनलाइन पैमाइश और आरटीपीएस के तहत आने वाले आवेदनों का निपटारा ठप हो गया है। मुजफ्फरपुर में भूमि दाखिल-खारिज मामले में दो अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद संघ ने विरोध जताया है।

घोघरडीहा। बिहार राजस्व सेवा संघ (बिरसा) के निर्देश पर घोघरडीहा में भी अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी ने अपने अधीन डिजिटल लौगिंग का इस्तेमाल रोक दिया है। इससे अंचल अंतर्गत परिमार्जन दाखिल - खारिज , एल पी सी, ऑनलाइन पैमाईश आवेदन समेत आरटीपीएस सेवा के तहत जमा होने वाले आवेदनों के निष्पादन का कार्य ठप पड़ गया है। बता दें कि एक भूमि के दाखिल - खारिज मामले को लेकर मुजफ्फरपुर में सीओ महेन्द्र शुक्ला और आर ओ करुण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर बिहार राजस्व सेवा संघ ( बिरसा) ने विरोध जताया है।

