सहरसा : मांगों को लेकर अमीनों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बिहार के सलखुआ अंचल के राजस्व अमीनों ने गुरुवार को अपनी कई लंबित मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध किया। उनकी मांगों में वेतन, पदोन्नति, यात्रा भत्ता और अन्य मुद्दे शामिल हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।

सहरसा : मांगों को लेकर अमीनों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

सलखुआ, संवाद सूत्र। बिहार राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर सलखुआ अंचल में तैनात राजस्व अमीनों ने गुरुवार को बांह पर काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध जताया। अंचल अमीन राजीव कुमार एवं सौरभ कुमार ने बताया कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनमें वेतनमान में सुधार, पदोन्नति, पदनाम में बदलाव, यात्रा भत्ता, सेवा संपुष्टि, स्थानांतरण, रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली तथा क्षेत्रीय कार्य के दौरान सुरक्षा और व्यावहारिक समस्याओं का समाधान शामिल है।उन्होंने बताया कि संघ के निर्णय के अनुसार एक और तीन अक्टूबर को काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया जाएगा। पांच अक्टूबर को जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा।

इसके बाद भी मांगों पर ठोस पहल नहीं होने पर छह अक्टूबर से राज्यभर के अमीन सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। अमीनों ने बताया कि जंजीर वाहक की व्यवस्था और फील्ड कार्य की प्रकृति को देखते हुए बायोमेट्रिक उपस्थिति से छूट देने की मांग भी की गई है। इस संबंध में अब तक स्पष्ट निर्णय नहीं होने से कार्य करने में परेशानी हो रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसहरसा : मांगों को लेकर अमीनों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध