एईडीओ की परीक्षा में आवेदन के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार लोक सेवा आयोग सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) का विज्ञापन फिर से जारी करेगा। इसकी परीक्षा दिसंबर-जनवरी में होगी। पुराने आवेदकों को दोबारा आवेदन करने की जरुरत नहीं। आयोग ने 71वीं परीक्षा परिणाम की उम्मीद भी जताई है, साथ ही परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका डाउनलोड करने की जानकारी दी है।

एईडीओ की परीक्षा में आवेदन के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल

बिहार लोक सेवा आयोग सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) का विज्ञापन फिर से जारी करेगा। इसकी भी अब दो परीक्षा होगी। आयोग इसका फिर से पोर्टल खोलेगा। वैसे अभ्यर्थी जो नए हैं वे आवेदन कर सकते हैं। पुराने आवेदकों को दोबारा आवेदन करने की जरुरत नहीं है। इसकी परीक्षा भी रद्द की गई थी। इसके लिए जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकी भी प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर-जनवरी में होगी। आयोग की कोशिश होगी कि निर्धारित समय-सीमा में परीक्षाओं और परिणामों की प्रक्रिया पूरी हो। आयोग ने अन्य लंबित परीक्षाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की मुख्य परीक्षा का परिणाम सितंबर में जारी किए जाने की संभावना है। इधर, बीपीएससी की एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। अभ्यर्थी 24 से 29 अगस्त तक अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर, आवेदन संख्या और ईमेल या मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी की जरूरत होगी। उत्तर पुस्तिका डाउनलोड करने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी को त्रुटि नजर आती है तो वे 29 अगस्त तक आयोग को आपत्ति भेज सकते हैं。

भाषा विषय को लेकर दावे भ्रामक

आयोग ने हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अभ्यर्थियों को कम अंक मिलने संबंधी सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को आयोग ने भ्रामक बताया है। आयोग के अनुसार, अभी मूल्यांकन से संबंधित कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में किसी भाषा के अभ्यर्थियों को कम अंक मिलने का दावा करना तथ्यहीन है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे बिना आधिकारिक सूचना के वायरल हो रही बातों पर भरोसा न करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बिहार लोक सेवा आयोग कब फिर से एईडीओ का विज्ञापन जारी करेगा?−
बिहार लोक सेवा आयोग सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) का विज्ञापन फिर से जारी करेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएईडीओ की परीक्षा में आवेदन के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल