बाढ़ सहायता राशि को ले सोनपुर सीओ से जवाब तलब

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत सुनवाई में जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने 16 लोक शिकायत मामलों पर विचार किया। सोनपुर प्रखंड के मामले में 2025 की बाढ़ सहायता राशि के लिए नाम दर्ज नहीं करने को प्रशासनिक लापरवाही माना गया, जिसके लिए हल्का कर्मचारी पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

बाढ़ सहायता राशि को ले सोनपुर सीओ  से जवाब तलब

छपरा, नगर प्रतिनिधि। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील से जुड़े मामलों की सुनवाई शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने की। सुनवाई के दौरान सोनपुर प्रखंड के परिवादी दिनेश कुमार सिंह एवं मनोज कुमार सिंह से संबंधित एक मामले में वर्ष 2025 की बाढ़ सहायता राशि के लिए आपदा संपूर्ति पोर्टल पर नाम दर्ज नहीं किए जाने को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना गया। इस मामले में संबंधित हल्का कर्मचारी पर एक हजार रुपये का शास्ति अधिरोपित किया गया। साथ ही अंचलाधिकारी, सोनपुर से इस संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

सुनवाई के दौरान कुल 16 लोक शिकायत मामलों पर विचार किया गया। ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।