टीआरई-3 के छूटे अभ्यर्थियों का 26 जुलाई को होगा वेरिफिकेशन

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की टीआरई-3 शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े छुटे अनुशंसित अभ्यर्थियों के वेरिफिकेशन एवं काउंसिलिंग के लिए नया आदेश जारी किया गया है। 26 जुलाई को संबंधित जिलों में वेरिफिकेशन एवं काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे और बायोमेट्रिक सत्यापन भी कराया जाएगा।

टीआरई-3 के छूटे अभ्यर्थियों का 26 जुलाई को होगा वेरिफिकेशन

मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की टीआरई-3 शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े छुटे अनुशंसित अभ्यर्थियों के वेरिफिकेशन एवं काउंसिलिंग को लेकर शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी किया है। विभाग के निर्देश के अनुसार 26 जुलाई को संबंधित आवंटित जिलों में इन अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन एवं काउंसिलिंग कराया जाएगा। इसके लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया है। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित केंद्रों पर उपस्थित रहना होगा। वेरिफिकेशन के दौरान बीपीएससी का प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रति, टीईटी प्रमाणपत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र तथा पासपोर्ट आकार के फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

साथ ही अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन एवं फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुरूप जिले में सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsटीआरई-3 के छूटे अभ्यर्थियों का 26 जुलाई को होगा वेरिफिकेशन