70वीं बीपीएससी में बड़हिया की तिहरी सफलता, तीन युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव
70वीं बीपीएससी में बड़हिया की तिहरी सफलता, तीन युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरवस्निग्ध संजीवनी स्निग्ध संजीवनी स्निग्ध संजीवनी

बड़हिया, निज प्रतिनिधि। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा के परिणाम में बड़हिया क्षेत्र के तीन प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर इलाके का नाम रोशन किया है।
सफल अभ्यर्थियों की जानकारी
बड़हिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 6 निवासी अभिज्ञान कुमार, मालपुर गांव की मयूरी सिंह तथा लोहरा गांव निवासी स्निग्ध संजीवनी की उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अभिज्ञान कुमार का चयन ब्लॉक एससी-एसटी वेलफेयर ऑफिसर पद पर हुआ है, जबकि मयूरी सिंह ने भी परीक्षा में बेहतर सफलता प्राप्त की है। वहीं प्रखंड के ही लोहरा गांव निवासी स्निग्ध संजीवनी ने 301वीं रैंक हासिल करते हुए बिहार वित्त सेवा के अंतर्गत जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर पद प्राप्त किया है। स्निग्ध संजीवनी प्रो आदित्य कुमार सिंह के भतीजे तथा इंजीनियर सीताराम सिंह के पुत्र हैं। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, शुभचिंतकों और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल बन गया।
सफलता का महत्व
लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। तीनों सफल अभ्यर्थियों को जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि इन युवाओं की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है। बड़हिया की यह तिहरी सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गई है।
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


