राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग को एनबीए से मिली मान्यता

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बेतिया, बेतिया कार्यालय शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में संचालित मैकेनिकल

राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग को एनबीए से मिली मान्यता

बेतिया, बेतिया कार्यालय शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में संचालित मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शाखा को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन एनबीए द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। एनबीए मान्यता को तकनीकी संस्थानों के लिए गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता का एक महत्वपूर्ण मानक माना जाता है।बिहार के सरकारी पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रोग्राम को आधिकारिक मान्यता प्रदान कर दी है। इस बाबत जारी पत्र के अनुसार, यह मान्यता 1 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2028 तक प्रभावी रहेगी। इस उपलब्धि के संबंध में एनबीए ने स्पष्ट किया है कि यह मान्यता केवल मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोग्राम को दी गई है। संस्थान के प्राचार्य डॉ. बिबेकानंद पाठक ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों, अभिभावकों और उद्योग जगत सहित सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। एनबीए समन्वयक प्रभाकर कुमार ने बताया कि मान्यता की प्रक्रिया अत्यंत विस्तृत और चुनौतीपूर्ण होती है, जिसमें पाठ्यक्रम, शिक्षण प्रक्रिया, प्रयोगशालाओं की गुणवत्ता, संकाय की योग्यता, अनुसंधान, प्लेसमेंट और संस्थागत व्यवस्थाओं का व्यापक मूल्यांकन किया जाता है। विभाग के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि विभाग में आधुनिक प्रयोगशालाओं, औद्योगिक भ्रमण और नवाचार गतिविधियों को विशेष प्राथमिकता दी गई। जिसके परिणामस्वरूप यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई।इस मान्यता से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, उद्योगों में अवसरों और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में व्यापक लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनकी डिग्री की विश्वसनीयता और मूल्य में वृद्धि होगी। यह उपलब्धि न केवल संस्थान, बल्कि पश्चिमी चम्पारण जिले और पूरे बिहार राज्य के लिए गौरव का विषय है। इससे तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होगी। संस्थान का लक्ष्य भविष्य में अन्य शाखाओं को भी राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित करना है। राजकीय पॉलिटेक्निक परिवार ने इस सफलता में सहयोग देने वाले सभी हितधारकों का आभार व्यक्त किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsराजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग को एनबीए से मिली मान्यता