सिपाही भर्ती परीक्षा की पहली पाली में एक परीक्षार्थी निष्कासित
बक्सर जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा 13 केंद्रों पर आयोजित की गई। शांतिपूर्ण वातावरण में 5,096 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया, और एक अभ्यर्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

युवा की लीड ------ सख्ती जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में लिखित परीक्षा संपन्न हुई 5,096 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल, 5,560 रहे अनुपस्थित विधिवत जांच के बाद ही परीक्षा हॉल में जाने की दी गई इजाजत 02 पालियों में कुल 10,656 अभ्यर्थियों को होना था सम्मिलित फोटो संख्या 15 कैप्शन - बुधवार को एमपी हाई स्कूल से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। बक्सर, हमारे संवाददाता। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए बुधवार को लिखित परीक्षा हुई।
परीक्षा के दौरान सुरक्षा इंतजाम
जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। हालांकि पहली पाली में एक अभ्यर्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, गृह विभाग (कारा) के अंतर्गत कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय में कक्षपाल और परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर चयन के लिए परीक्षा हुई। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई।
परीक्षार्थियों की स्थिति
प्रथम पाली में 5,328 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। लेकिन 2,504 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए उपस्थित हुए थे। वहीं 2,824 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। द्वितीय पाली में 5,328 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शामिल होना था। लेकिन 2,592 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 2,736 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कोई भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखी गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। हर अभ्यर्थी की विधिवत जांच के बाद ही परीक्षा हॉल में जाने की इजाजत थी। अभ्यर्थियों को अपने साथ पेन तक ले जाने की इजाजत नहीं थी। ---- युवा के लिए ------ मद्य निषेध सिपाही परीक्षा को लेकर खुली स्पेशल ट्रेन बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले में बुधवार को मद्य निषेध की परीक्षा 13 केन्द्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर स्टेशन पर अभ्यर्थियों की काफी भीड़ जुट गई थी।
स्पेशल ट्रेनों का संचालन
भीड़ के दबाव को देखते हुए बक्सर से दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें से एक स्पेशल ट्रेन दोपहर करीब 1 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर आई और वहीं ट्रेन 1: 30 बजे परीक्षार्थियों को लेकर दानापुर रवाना हुई है। ट्रेन खुलने के दौरान प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त दिखी। रेलवे प्रशासन के अधिकारी सहित आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार खुद कमान संभालते दिखे। दूसरी स्पेशल ट्रेन 6 बजे शाम पटना के लिए निर्धारित थी। जिसका समय से परिचालन हुआ। रेल यातायात निरीक्षक विंध्याचल पाण्डेय ने बताया कि परीक्षार्थियों के अलावा सामान्य यात्रियों को भी आज कोई परेशानी का सामना नहीं पड़ा है। (बक्सर से नवीन पाठक)
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


