अवर निरीक्षक मद्य निषेध के रिक्त पदों के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा आज

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद पर चयन के लिए परीक्षा रविवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक 20 केंद्रों पर होगी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है। सभी परिधीय सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक रहेगी। परीक्षा की निगरानी सख्ती से की जाएगी।

 अवर निरीक्षक मद्य निषेध के रिक्त पदों के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा आज

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तत्वावधान में अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 20 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। एक पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले सुबह साढ़े दस बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा की निगरानी

परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के पहले केन्द्र के गेट पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। उसके बाद ही उन्हें केन्द्र के भीतर जाने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, आभूषण, धातु सामग्री, इरेजर, व्हाइटनर, ब्लेड सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर मनाही रहेगी। परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड की स्वच्छ प्रति व एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड अथवा विद्यार्थी पहचान पत्र अवश्य लेकर केन्द्र पर पहुंचेंगे। परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में शौचालय जाने की अनुमति भी नहीं होगी। वहीं, विशेष परिस्थिति में शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी व निगरानी अनिवार्य रूप से की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्वच्छ, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण संचालन को लेकर सभी केन्द्राधीक्षक, दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग में आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता व शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्थाएं

जैमर के साथ सीसीटीवी व फोटोग्राफी से रखी जायेगी नजर जिला प्रशासन के अनुसार, सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केन्द्रों के अंदर व बाहर सतत निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, कदाचार या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों के आसपास विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण व यातायात प्रबंधन के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी, मोबाइल जैमर, फोटोग्राफी, पर्याप्त पुलिस बल व आवश्यकतानुसार वाहन की व्यवस्था की गई है। सभी केन्द्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त जोनल दंडाधिकारी सह-समन्वय प्रेक्षक व उड़नदस्ता दल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया कदाचारमुक्त परीक्षा लेने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष से परीक्षा की पल-पल की गतिविधियों की निगरानी की जाएगी।

निषेधाज्ञा

परीक्षा केन्द्रों के आस-पास निषेधाज्ञा लागू मद्य निषेध दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों के आस-पास निषेधाज्ञा लागू की गई है। परीक्षा केन्द्रों के निषेधाज्ञा क्षेत्र या परीक्षार्थियों को सुनाई पड़ने वाली दूरी के भीतर ध्वनि-विस्तारक यंत्रका प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई कागजात, पुस्तक, नोटबुक, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकेगा। परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न करना अथवा अशांति फैलाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। शासकीय कार्य में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य सरकारी कर्मियों द्वारा धारित शासकीय उपकरण एवं अग्नेयास्त्र इस निषेधाज्ञा से मुक्त रहेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

परीक्षा कब होगी?
परीक्षा रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsअवर निरीक्षक मद्य निषेध के रिक्त पदों के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा आज