सामान्य ज्ञान व अंग्रेजी के कठिन सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से एक्साइज सब इंस्पेक्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। परीक्षा में कई परीक्षार्थियों को अंग्रेजी प्रश्नों से परेशानी हुई। सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों से 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा के लिए सुरक्षा के ठोस इंतजाम थे।

सामान्य ज्ञान व अंग्रेजी के कठिन सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

दरभंगा। जिला मुख्यालय के 19 केंद्रों पर रविवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से एक्साइज सब इंस्पेक्टर (अवर निरीक्षक मद्य निषेध) लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक ली गई। इस परीक्षा में अंग्रेजी के कई प्रश्नों को हल करने में परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सफी मुस्लिम हाई स्कूल परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकल रहे दुर्गेश कुमार, रमेश कुमार, अर्चना ठाकुर, शांति शिखर, कल्पना पूर्वे आदि ने बताया कि अंग्रेजी के प्रश्नों में बहुत अधिक माथापच्ची हुई। कई प्रश्नों के उत्तर समझ में नहीं आ सके। सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी घुमावदार रहे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों से संबंधित एक सौ वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा 200 अंकों की थी और इसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित था। परीक्षा में इतिहास, भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, बिहार सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न थे。

परीक्षा की तैयारी और सुरक्षा उपाय

परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से ही पहुंचने लगे थे। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय के बाद केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। सभी केंद्रों पर आयोग के निर्देशानुसार जैमर, सीसीटीवी, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट, प्रवेश के समय फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था की गई थी। बिना वैध प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिली। एंट्री के समय दंडाधिकारी की मौजूदगी में सघन जांच की गई।

परीक्षा के बाद की स्थिति

उधर, परीक्षा के बाद घर लौटने के लिए दरभंगा जंक्शन पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था में आरपीएफ निरीक्षक पुखराज मीणा व जीआरपी इंस्पेक्टर किंग कुंदन अपनी टीम के साथ मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जयनगर व दरभंगा से स्पेशल ट्रेन रहने के कारण परीक्षार्थियों को असुविधा नहीं हुई। मालूम हो कि जयनगर एवं दरभंगा दोनों स्थानों से परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की ओर से दो स्पेशल ट्रेनों की घोषणा पूर्व में ही की जा चुकी थी। इससे परीथार्थियों को लौटने में सुविधा हुई।

सामान्य प्रश्न

बिहार पुलिस परीक्षा कब आयोजित की गई?
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से एक्साइज सब इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा रविवार को आयोजित की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।