अवर निरीक्षक मद्य निषेध की लिखित परीक्षा में 1758 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा रविवार को हुई। 3624 में से 1866 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांति से संपन्न हुई।

अवर निरीक्षक मद्य निषेध की लिखित परीक्षा में 1758 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय स्थित आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। एकल पाली में परीक्षा 11 बजे पूर्वाह्न से 1 बजे अपराह्न तक आयोजित की गई। सभी परीक्षा केद्रों पर कुल 1758 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं आठ परीक्षा केंद्रों पर हुई लिखित परीक्षा में कुल 3624 परीक्षार्थियों में 1866 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कदाचार के आरोप में परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ। परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के दरमियान संबंधित केद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी,जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सजग नजर आए।

जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में आयोजित परीक्षा:

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं डिजिटल तरीके से बायोमेट्रिक दोनों हाथों के अंगुठों के निशान ली गई। अभ्यर्थी की सघन फ्रिस्किंग के साथ एडमिट कार्ड के फोटो एवं बॉयोमेट्रिक मिलान करते हुए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई। सुबह 9 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट के बीच परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति अभ्यर्थियों को दी गई। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज के अर्द्धव्यास में बीएनएसएस की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू रहा। बीबीएम उच्च विद्यालय में कुल 600 परीक्षार्थियों में 314 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वही 286 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल में कुल 600 परीक्षार्थियों में 299 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 301 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। जिला स्कूल परीक्षा केंद्र पर कुल 552 परीक्षार्थियों में 308 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 244 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय गुलाबबाग में कुल 504 परीक्षार्थियों में 251 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 253 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। डॉन बॉस्को स्कूल में कुल 408 परीक्षार्थियों में 201 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 207 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। परीक्षा अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय,उर्स लाईन कॉन्वेंट कन्या उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय उफरैल में भी शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में एकल पाली में आयोजित की गई। परीक्षा के दरमियान किसी भी परीक्षा केंद्र पर कदाचार के आरोप में परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा परीक्षा कब आयोजित की गई?
परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय स्थित आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।