मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक के पदों पर बहाली के लिए परीक्षा 12 को

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

परीक्षार्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न 09:30 बजे से 10:30 बजे तक होगा, परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक होगी

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक के पदों पर बहाली के लिए परीक्षा 12 को

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 12 जुलाई को होगी। यह परीक्षा जिले के 15 परीक्षा केन्द्रों पर एक पाली में आयोजित होगी। परीक्षार्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न 09:30 बजे से 10:30 बजे तक होगा जबकि परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक संचालित की जाएगी। पूर्वाह्न 10:30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा समाप्ति से पूर्व किसी को भी केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए डीएम श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।

परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्थाएँ

परीक्षा में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर जैमर, सीसीटीवी सर्विलांस, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट एवं डिजिटल फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रश्न-पत्र के सील खुलने से लेकर उत्तर-पुस्तिकाओं, ओएमआर शीट के पैक होने तक की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षा केन्द्रों के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच अथवा किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे किसी भी उपकरण के साथ पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द करते हुए नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति विधि-व्यवस्था एवं कदाचार-नियंत्रण के मद्देनजर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। वे परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व अपने-अपने केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त जोनल दंडाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक एवं उड़नदस्ता दल लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा संचालन की निगरानी करेंगे। महिला अभ्यार्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर के माध्यम से कराई जाएगी। परीक्षा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केन्द्रों के आसपास बीएनएसएस की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू की जाएगी। आसपास के फोटोकॉपी प्रतिष्ठानों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

सामान्य प्रश्न

परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।